तिलक समारोह से लौटते वक्त भीषण सड़क हादसा, तीन की जान गई, चार गंभीर रूप से घायल
जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे सिकंदरा मुख्य चौक पर हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगें की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
गेट को तोड़ते हुए स्कूल में घुस गई स्कॉर्पियो
बताया जा रहा है कि नवादा जिले के रोह थाना अंतर्गत कुंज गांव से एक स्कॉर्पियो पर छह लोग सवार होकर लखीसराय जिले के कजरा थाना अंतर्गत अरवां गांव तिलक फलदान में गए थे। लौटने के दौरान सुबह करीब 3:00 बजे लखीसराय रोड से नवादा रोड प्रवेश करने के क्रम में जमुई से शेखपुरा की ओर तेज गति में बालू लेकर जा रहे 18 चक्का ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिकंदरा चौक के समीप मिडिल स्कूल के गेट को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो स्कूल के कैंपस तक जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
हादसे में स्कार्पियो सवार रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी 62 वर्षीय अरुण सिंह, 66 वर्षीय रमाकांत सिंह और 70 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं कुंज गांव निवासी 50 वर्षीय विपिन सिंह, 14 वर्षीय कृपा शंकर गौरव, एवं स्कार्पियो चालक नवादा जिले के महुली गांव निवासी 35 वर्षीय वरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मरने वालों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
More Stories
“एक CM को जेल में डालना पीएम को शोभा नहीं देता”— बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल की हुंकार।
दिल्ली की आबकारी नीति (शराब नीति) मामले में शुक्रवार को स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते...
10 करोड़ का ‘परिवार’: इंस्टाग्राम पर मोदी का दबदबा, अमेरिकी राष्ट्रपति भी छूटे पीछे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। 24 फरवरी...
जिम्बाब्वे मैच से क्यों बाहर थे रिंकू सिंह? पिता की बीमारी और निधन की खबर ने झकझोरा।
ग्रेटर नोएडा/अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद कठिन है। टी20 वर्ल्ड कप...
चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश: झारखंड पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शुरू की जांच, DGCA को दी गई सूचना।
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक भीषण विमान हादसा हुआ है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली...
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...

Average Rating