गणतंत्र दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ में योग गुरु स्वामी रामदेव ने झंडा फहराया। इससे पहले उन्होंने यज्ञ किया और पतंजलि के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों और अपने अनुयायियों को योग का प्रशिक्षण दिया। स्वामी रामदेव ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत को लूटा है और अपने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया और भारत की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया। कहा है कि अब समय आ गया है कि हम अपने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएं और इसमें पतंजलि अपना योगदान करेगा। भारत फिर से पूरे विश्व में आर्थिक रूप से विश्व की ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश संविधान के अनुसार चलता है और हम संविधान की इज्जत करते हैं।यूसीसी अच्छा कदम उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा 27 जनवरी से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना एक अच्छा कदम है। यह पूरे देश में लागू होना चाहिए। प्रयागराज में बहाएंगे योग की गंगा स्वामी रामदेव ने कहा कि वह आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रयागराज जा रहे हैं। वहां पर आज से योग की गंगा संगम के तट पर बहेगी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation राज्यपाल ने देहरादून परेड ग्राउंड में परेड की सलामी दी, झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनीं धूप की चपेट में पूरा दिन, लेकिन राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन पर होगी ठंडी हवा