बीते दिन संत निरंकारी भवन में सीएम धामी ने की सद्गुरू माता सुदीक्षा से भेंट - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन संत निरंकारी भवन कारगी में संत निरंकारी मिशन की प्रमुख सद्गुरू माता सुदीक्षा से भेंट की तथा उनके द्वारा किये जा रहे समाज हित से जुड़े कार्यों के लिये आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा कोरोना काल में गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया गया। मुख्यमंत्री ने कोरोना टीकाकरण अभियान की सफलता में संत निरंकारी मिशन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी सद्गुरू माता सुदीक्षा का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *