केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज मसूरी दौरे पर, सीएम धामी ने किया स्वागत
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मसूरी दौरे पर रहेंगे, इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करीब 10 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं सीएम धामी ने उनका स्वागत किया, जिसके उपरान्त वह कुछ देर बाद मसूरी के लिए रवाना हो गए।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर ने सेंट जार्ज कॉलेज हेलीपैड पर लैंड किया। बीजेपी मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने गुलदस्ता भेंट कर राजनाथ सिंह का स्वागत किया और लौटते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से मिलने का समय मांगा, जिसे राजनाथ सिंह ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के लिए रवाना हुए।
मसूरी में यातायात प्लान जारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मसूरी दौरे को को देखते हुए यातायात पुलिस ने आज मसूरी में यातायात प्लान जारी किया है। वीआईपी कार्यक्रम के दौरान जेपी बैंड से किंग्रेग तिराहे से लाइब्रेरी चौक से एलबीएस अकादमी की ओर जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों के लिए सुबह 10 से 11 बजे और दोपहर 12 से एक बजे तक आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating