मामूली विवाद पर बाइक सवारों ने टैक्सी चालक को मारा चाकू, अपराधी युवक फरार| - Uttarakhand Samachar

मसूरी जैसी शांत पहाड़ी वादियों में भी अपराधी अशांति फैला रहे हैं। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं अपराधीक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं ,इससे लोगों में भी डर बढ़ रहा है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिस से हड़कंप मच गया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मसूरी के प्रसिद्ध वेवर्ली स्कूल गेट के पास ही बाइक सवार और टैक्सी चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया मामूली विवाद में गुस्साए बाइक सवार ने टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर दिया अचानक हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया बाइक सवार चाकू मारकर फरार हो गए

जानकारी के मुताबिक वेवर्ली स्कूल के गेट के पास बाइक सवार युवकों ने एक टैक्सी चालक को चाकू मारा और भाग निकले पुलिस जाम के कारण 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची टैक्सी चालक का नाम सोनू कठैत बताया जा रहा है टैक्सी चालक से बाइक सवार युवकों की किसी बात को लेकर बहस हो गई थी घायल टैक्सी चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *