पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा
रुड़की में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। दोनों बदमाश जैन मंदिर में लाखों की चोरी के मामले में शामिल थे। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर 25 हाजत रुपये का इनाम भी घोषित था। घायल बदमाश को पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराया भर्ती कराया है।
रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे मंगलौर कोतवाली पुलिस लिब्बरहेड़ी गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ बदमाश और फरार बदमाश दोनों मंगलौर में पिछले दिनों जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना में शामिल थे। शेरखान निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश 25 हजार का इनामी भी है। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की भी तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating