बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड में होगी वृद्धि, मौसम विभाग का अलर्ट
उत्तराखंड में आज से मौसम करवट लेगा। अभी तक बारिश और बर्फबारी ना होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन आज प्रदेश के कई स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिल सकती है।
वहीं, शुक्रवार के तापमान की बात करें तो दून में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की कमी के साथ 16.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 9.1 डिग्री रहा। 11 जनवरी को दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार हैं।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating