मौसम में बदलाव: इस दिन से राहत की उम्मीद, कोहरे और ठंड में कमी
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर जारी है। बारिश नहीं होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी देहरादून में आज दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। वहीं बादल छाने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी में हालांकि मौसम साफ है, लेकिन तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा हुआ है।
12 जनवरी से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात हुआ प्रभावित
आज सुबह से ही छाए घने कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ाने प्रभावित प्रभावित हुईं। सुबह सबसे पहले इंडिगो अहमदाबाद वाली फ्लाइट 7: 55 बजे पहुंचती है, लेकिन खराब मौसम के कारण इस फ्लाइट का समय बदलकर सुबह 10: 50 कर दिया गया।
एयर इंडिया की दिल्ली वाली फ्लाइट सुबह 8:00 के स्थान पर 9:53 पर एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट सुबह 9 बजे के स्थान पर 10 बजे के बाद ही एयरपोर्ट पर पहुंची। दोपहर 3: 20 पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान को रद्द कर दिया गया है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating