सात मोड़ के पास स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, देहरादून मार्ग पर यात्रियों में अफरा-तफरी - Uttarakhand Samachar

देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बागेश्वर से देहरादून जा रही स्कूली बच्चों की एक बस मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे सात मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा गया। जिससे वह बस के अंदर ही फंस गई थी। दुर्घटना की सूचना एसपी देहात जया बलूनी ने एसडीआरएफ को दी।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि  एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और  जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस मे फंसी  नैंसी ताकोली उम्र 16 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

बस में 45 छात्राएं सवार थी। जो सभी सुरक्षित है। यह स्कूली बच्चों का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से बस संबंधित खिलाड़ियों को लेने पहुंच गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *