भाजपा नगर निकाय चुनाव की पहली सूची आज करेगी जारी, पैनल में दो दिन चली चर्चा
निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों के पैनलों पर दो दिन मंथन करने के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी। यदि सहमति बनीं तो भाजपा देर रात को नपा और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम के मेयर पद को छोड़कर दो-तीन दिन में पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। चुनाव संचालन समिति में मेयर पद के तैयार पैनलों में शामिल नामों पर विचार तो होगा, लेकिन निर्णय केंद्रीय चुनाव संचालन समिति करेगी।
बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में गढ़वाल क्षेत्र के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद व पार्षद पदों के लिए तैयार किए गए पैनलों पर बारी-बारी से विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिला टोली कमेटियों में शामिल जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय विधायकों, पर्यवेक्षकों और 2022 में चुनाव हारे प्रत्याशियों के साथ एक-एक नाम पर चर्चा की।
सुबह से ही प्रदेश पार्टी कार्यालय में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। देहरादून नगर निगम के मेयर पद के टिकट के कई दावेदार पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। इसी तरह ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की व श्रीनगर नगर निगम के मेयर पद के कई दावेदार भी पार्टी नेताओं के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे।
सुबह से लेकर शाम तक बैठकों के दौर चलते रहे। इन बैठकों में तीन-तीन नामों के पैनल तैयार किए गए। बृहस्पतिवार को चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्यों के पद के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो जाएंगे।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating