अच्छी खबर : जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को भारत सरकार से निवेश स्वीकृति प्राप्त
खबर देहरादून से है जहां सिंचाई विभाग के सचिव हरि चन्द्र सेमवाल ने शुक्रवार को सचिव जल संसाधन भारत सरकार की अध्यक्षता में साथ ही नीति आयोग और केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पश्चिम बंगाल, मणिपुर, महाराष्ट्र और उत्तराखण्ड राज्य की योजनाएं निवेश स्वीकृति हेतु इन्वेस्टमेंट क्लीयेरेन्स की 17वीं बैठक में प्रस्तुत की गई।
बैठक में उत्तराखण्ड राज्य की जमरानी बांध परियोजना लागत रु० 2584.10 करोड के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया कि परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत 90ः10 के अन्तर्गत निवेश की स्वीकृति प्रदान कर दी जाए। जमरानी बांध परियोजना पर शीघ्र ही पुनर्वास सहित निर्माण कार्यों को प्रारम्भ किए जायेंगे। परियोजना से 57065 है० अतिरिक्त सिंचाई के साथ-साथ हल्द्वानी शहर को वर्ष 2055 तक 42 एम०सी०एम० पेयजल उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है। परियोजना से 63 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत उत्पादन भी किया जाएगा। परियोजना को वर्ष 2027 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि परियोजना से प्रभावितों के पुनर्वास के लिए शीघ्र ही पुनर्वास नीति केबिनेट में स्वीकृति हेतु रखी जाएगी तथा पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन अधिनियम 2013 के प्राविधानों के अनुसार प्रभावित ग्रामवासियों का सम्यक रूप से पुनर्यास किया जाएगा।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating