धनोल्टी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल में गाड़ी पार्क करने के दौरान गाड़ी बैरिकेटिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इससे दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार देर रात की है। मसूरी थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया बुधवार देर रात स्कॉर्पियों में सवार पांच लोग धनोल्टी जा रहे थे। इस दौरान चालक धनोल्टी में कैसेल रेस्टोरेंट पर गाड़ी पार्क कर रहा था। अंधेरे में आगे जगह का अंदाजा न होने के कारण गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। इससे दुर्घटना में हरपाल सिंह (46) पुत्र स्व. तेज सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार (48) पुत्र स्व. भगवान सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल की मौत हो गई। जबकि, वीरेंद्र सिंह (36) पुुत्र शूरवीर सिंह, दीवान सिंह पंवार (54) पुत्र अव्वल सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल व विजय लाल (40) स्व. संतू लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक कदम, मुख्यमंत्री धामी ने राज्य संपत्ति पर पूर्व निर्णय को पलट दिया उत्तराखंड में अवैध मदरसों की जांच शुरू, मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिए आदेश