गाजीपुर में नशीली दवा की तस्करी पर छापेमारी, खुशी जनरल स्टोर से 1.01 किलो ब्यूप्रेनोर्फिन बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स गाजीपुर इकाई ने लंका थाना क्षेत्र के सीरगोवर्धन स्थित खुशी जनरल स्टोर से 1.01 किलो ग्राम प्रतिबंधित नशीली दवा ब्यूप्रेनोर्फिन के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। दुकानदार चोरी छिपे बीएचयू छात्रों और आसपास के नशेबाजों को यह दवाएं बेचता था। जेल गए दुकानदार की पहचान रामबाबू निवासी सीरगोवर्धन के रूप में हुई है।
नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली कि लंका थाने क्षेत्र के सीरगोवर्धन स्थित एक जनरल स्टोर की आड़ में चोरी छिपे ब्यूप्रेनोर्फिन नामक प्रतिबंधित दवा की बिक्री हो रही है। बीएचयू छात्रों और आसपास के नशेबाजों की ओर से 200 से 300 रुपये प्रति इंजेक्शन खरीदा जाता है।
नारकोटिक्स आयुक्त दिनेश बौद्ध, उपायुक्त प्रवीण कुमार बाली और सहायक आयुक्त अनिल कुमार विश्वकर्मा ने टीम गठित की और 15 दिन से छानबीन शुरू हुई। अधीक्षक केके श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने शनिवार की देर शाम सीरगोवर्धन गेट के सामने खुशी जनरल स्टोर में छापा मारा। जनरल स्टोर की आड़ में नशीली दवा बेचने वाले दुकानदार राम बाबू को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तीन तरह की कुल 1.01 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुए।
नारकोटिक्स टीम की पूछताछ में आरोपी दुकानदार ने बताया कि वह सप्तसागर दवा मंडी से 22 रुपये में इंजेक्शन लाकर उसे 200 से 300 रुपये में बेचता था। बीएचयू छात्रों, आसपास के हास्टल में रहने वाले छात्रों के साथ ही आसपास के नशेबाज भी खरीदते थे। यह तेज दर्द में तुरंत राहत का काम करता है। प्रतिबंधित ड्रग्स बिक्री करने वाले सप्तसागर मंडी के कुछ दवा कारोबारियों के नाम भी रामबाबू ने कबूले हैं। कारोबारियों की गोपनीय जांच शुरू हो चुकी है। अधीक्षक के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उससे यह नशीली दवाएं बीएचयू के हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों के अलावा आसपास के नशेबाजों को बेचता था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
More Stories
CM योगी आदित्यनाथ ने नेताजी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, युवाओं को दी उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा।
लखनऊ: आज पूरा देश आज़ादी की लड़ाई के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप...
मेरठ से तैयार होंगे ग्लोबल एथलीट: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तर प्रदेश के खेल इतिहास में बुधवार का दिन एक नई पहचान लेकर आया। मेरठ स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य...
विकास कार्यों की सौगात: रायबरेली में राहुल ने 31 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, प्रीमियर लीग का आगाज।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान...
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनने की ओर भारत के कदम; तेल अवीव में टेक्नोलॉजी साझेदारी और बिजनेस पर होगी बड़ी डील।
19 जनवरी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा मंचों में शुमार 'साइबरटेक ग्लोबल तेल अवीव-2026' में इस बार भारत और...
इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार; मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा- “अस्पताल से एस्टिमेट मंगाएं, धन की कमी से नहीं रुकेगा उपचार”।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' के माध्यम से प्रदेश की...
मणिकर्णिका घाट विवाद: भारी सुरक्षा और तैयारियों के बीच क्यों नहीं गए CM योगी? जानिए दौरे की बड़ी बातें।
धर्मनगरी काशी में मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और अहिल्याबाई की प्रतिमा से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार...

Average Rating