केदारनाथ के भकुंट भैरव मंदिर में दानपात्र से छेड़छाड़ करने वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केदार सभा ने कार्रवाई की मांग की

Read Time:1 Minute, 42 Second

केदारनाथ धाम स्थित भकुंट भैरव मंदिर में जूते पहने एक व्यक्ति के मूर्ति को स्पर्श करने और वहां दानपात्र से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केदार सभा और पंच पंडा समाज ने प्रशासन से मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार देर शाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में जो व्यक्ति है, वह कौन है और वहां कैसे पहुंचा, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा कि इस संबंध में केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह को भी अवगत करा दिया है।

इधर, पंच पंडा समिति के अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने शीतकाल में केदारनाथ में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। श्रीकेदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति की पहचान मजदूर के रूप में हुई है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए बीकेटीसी के सीईओ और पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *