ऊधमसिंह नगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी काशीपुर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात एक मुठभेड़ के बाद कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से स्मैक और अवैध तमंचा बरामद हुआ है। सोमवार की रात पुलिस टीम कब्रिस्तान के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुनाजिर पुत्र नसरत निवासी बाबर खेड़ा, थाना कुंडा, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध स्मैक और तमंचा बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मुनाजिर का आपराधिक इतिहास पहले से है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को बधाई दी। एसएसपी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने 45 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर विभागों में नियुक्ति की मुख्य सचिव ने व्यय वित्त समिति की बैठक में अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने की चेतावनी दी