पर्वतीय जिलों से लगातार पलायन हो रहा है। इससे यहां पर जनसंख्या घटती जा रही है। ऐसे में विधानसभा और लोकसभा की सींटों का परिसीमन जनसंख्या बजाय क्षेत्रफल के आधार पर किया जाए। यह बात उत्तराखंड समानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीके बहुगुणा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ. वीके बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा में सीटों का परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर किया जाए। अगर, ऐसा नहीं हुआ तो पर्वतीय क्षेत्रों में विधानसभा और लोकसभा की सीटें घट जाएगी। इससे विकास कार्य प्रभावित होंगे। इसको लेकर 16 दिसंबर को परेड ग्राउंड में रैली निकाली जाएगी। इसमें तमाम सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। इस दौरान मनोज ध्यानी, एलपी रतूड़ी, सीएस नेगी, टीएस नेगी, वीके धस्माना, वीपी नौटियाल एवं आशुतोष कोठारी आदि मौजूद रहे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एक्सपो में रसोई कॉर्नर में आग लगने से भारी नुकसान, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया कालसी-चकराता मार्ग पर खाई में गिरी कार, एलआईसी कर्मचारी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर