उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अच्छे कार्य करने के लिए पुलिस जवान को किया गया सम्मानित
मुख्तार मोहसिन निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा आज यातायात निदेशालय के कार्यालय में यातायात आरक्षी विजय प्रसाद रतूड़ी को सेवा भाव, लगन एवं ड्यूटी के साथ-साथ ईमानदारी/मानवता का परिचय देते हुये आमजन की सहायता करने के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें अच्छा कार्य करने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
उक्त आरक्षी द्वारा आम लोगों को कोई असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखकर सड़क पर पड़े मलबे को बेलचे की मदद से स्वयं ही हटाना शुरु कर दिया। आम लोगों को उनके द्वारा किया गया यह कार्य काफी प्रेरणादायक लगा जिसके फलस्वरुप यातायात निदेशालय, उत्तराखण्ड के फेसबुक पेज Traffic directorate Uttarakhand Police पर उक्त विषय पर की गई पोस्ट को लोगों द्वारा वायरल किया गया और इसको काफी सराहा भी गया। फेसबुक पोस्ट अबतक 60 लाख लोगों तक पहुँच चुकी है और 35 लाख लोगों द्वारा देखा गया है व 2 लाख 60 हजार के आसपास लाईक्स किया जा चुके है।
निदेशक यातायात, उत्तराखण्ड द्वारा उक्त आरक्षी की प्रशंसा करते हुये कहा कि उक्त आरक्षी द्वारा समय-समय पर काफी प्रेरणादायक कार्य किये गये है और आमजन के बीच एक आदर्श ट्रैफिक मैन की छवि बनायी है। हमारे प्रदेश की यातायात पुलिस चारधाम एवं यातायात में बहुत अच्छा कार्य कर रही है, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ वह असहाय एवं परेशान यात्रियों की मदद कर मित्र पुलिस के ध्येय को भी बखूबी निभा रही है।
निदेशक यातायात, उत्तराखण्ड द्वारा बताया गया कि ड्यूटी के दौरान अच्छा कार्य करने वालों को आगे भी सम्मानित किया जायेगा। उक्त अवसर पर यातायात निदेशालय, उत्तराखण्ड में तैनात म0आ0 सुनिता नेगी द्वारा उक्त आरक्षी की बनायी गयी पेंन्सिल स्कैच भी निदेशक यातायात,उत्तराखण्ड द्वारा भेंट की गई

More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating