हरीश रावत का शादी समारोह में जलवा, बरातियों के बीच सेल्फी लेने की होड़
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कभी अपने बयानों से तो कभी अपनी गतिविधियों से सबका ध्यान खींचते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक शादी समारोह में पहुंचे हरदा ने बरातियों का दिल जीत लिया। आलम यह रहा कि हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आया।
बुधवार रात्रि को कर्णप्रयाग में एक शादी समारोह में पहुंचे हरदा अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों से मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने बरातियों को चाय पिलाने शुरू कर दिया। वह लोगों से मिलते रहे और मालाएं लेकर लोगों का स्वागत भी करते रहे।
हाथ में चाय का जग पकड़ कर हरीश रावत बरातियों को चाय पिलाते रहे। उनका यह अंदाज लोगों को खूब भाया, जिस वजह से उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड मच गई। वहीं समारोह में मांगल गा रहे लोक कलाकार, नृत्य कर रहे छोलिया कलाकारों का भी उन्होंने उत्साह बढ़ाया।
संस्कृति, परंपराओं को जोड़े रखने के लिए दी बधाई
हरीश रावत ने संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों का भी समारोह में स्वस्तिवाचन एवं अन्य परंपराओं के निरवहन के लिए उत्साहवर्धन किया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और कर्णप्रयाग निवासी हरिकृष्ण भट्ट के भतीजे की शादी समारोह में हरीश रावत पहुंचे थे।। उन्होंने हरिकृष्ण भट्ट, जयकृष्ण और रामकृष्ण भट्ट को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ शादी समारोह करने पर बधाई दी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating