उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ने आचार्य बालकृष्ण से की आयुर्वेद एवं योग की बातों पर चर्चा
हरिद्वार : उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से भेंट की|पतंजलि पहुंचने पर विधान सभा अध्यक्ष का आचार्य बालकृष्ण ने स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं आचार्य बालकृष्ण के बीच आयुर्वेद एवं योग के प्रचार प्रचार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई| विधानसभा अध्यक्ष ने पतंजलि योगपीठ के कई प्रकल्पों पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज, पतंजलि रिसर्च सेंटर आदि के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में चल रहे पतंजलि के योग-आयुर्वेद आदि सभी अभियान ने देश के करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी सोच को नई दिशा व शक्ति दी है। उन्होंने पतंजलि के योग-आयुर्वेद अभियान से स्वास्थ्य, पोषण एवं बेरोजगारी से जुड़ी समस्याओं से मिल रहे समाधान की सराहना की। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि में आयुर्वेदिक अनुसंधानात्मक गतिविधियों तथा आयुर्वेदिक औषधियों की उत्पादन विषय पर जानकारी देते हुए विधान सभा अध्यक्ष को आयुर्वेद सिद्धांत रहस्य पुस्तक सहित अनेक आयुर्वेदिक साहित्य एवं प्राचीनतम पांडुलिपियां भी दिखाई।

More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating