उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित
उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद अब उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम भी घोषित हो गए हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित किए गए हैं।
संस्कृत शिक्षा निदेशक के अनुसार 10वीं में 702 छात्र-छात्राओं में से 619 पास हुए हैं। ऐसे में 10वीं में 88.17 प्रतिशत परिणाम रहा, जबकि, 12वीं में 829 में से 793 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। ऐसे में 12वीं का परिणाम 95.65 प्रतिशत रहा है। संस्कृत शिक्षा निदेशक ने बताया कि इस वर्ष परिषदीय परीक्षा-2022 के अंतर्गत पूर्वमध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) में कुल 702 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थी।
जिसमें बालकों की संख्या 632 एवं बालिकाओं की संख्या 70 थी। वहीं, उत्तरमध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) में कुल 844 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 779 बालक और 65 बालिकाएं थीं। सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा देहरादून में मध्यमा (हाईस्कूल), एवं उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) का परीक्षाफल जारी किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating