दयालपुर में मंगलवार रात छह नाबालिगों ने थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए 16 साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। सुहैल (16) नेहरू विहार में रहता था। परिवार में उसकी मां, तीन बहनें और भाई शुएब है। वह इलाके में स्थित सिलाई की फैक्टरी में काम करता था। परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार रात वह फैक्टरी से घर आ रहा था। गली में पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग ने पांच दोस्तों के साथ उसे घेर लिया। उसके बाद तीन नाबालिगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि वहां मौजूद किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। जांच में पता चला कि सुहैल के शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। शुरुआती जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग को झगड़े के दौरान थप्पड़ मार दिया था। आशंका है कि उसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation दिल्ली हाई कोर्ट ने यमुना नदी में छठ पूजा की अनुमति देने से किया इनकार चोरी के ₹6000 के बंटवारे को लेकर हुई लड़ाई एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर डाली