विधानसभा अध्यक्ष – श्रीराम लला के गर्भग्रह में माथा टेकना उनके लिए परम सौभाग्य
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण लखनऊ के दो दिवसीय प्रावासीय दौरे के दौरान अयोध्या पहुंची, जहां उन्होंने अयोध्या श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन किए। पुजारियों के मंत्रोच्चार के जाप के बीच उन्होंने पूजा-अर्चना और आरती की, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान राम से प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
रामलला के दरबार पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने राम मंदिर के भव्य निर्माण की जानकारी ली। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने हनुमानगढ़ी पर हनुमंत लला के समक्ष माथा टेका एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मंदिर के पुजारी ने विधानसभा अध्यक्ष को एक शॉल और राम मंदिर की एक लघु प्रतिकृति भी भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कनक भवन सहित रामनगरी के विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम का बनने वाला यह मंदिर भारत के गौरव को बढ़ाने वाला तथा हमारे इस अराध्य के लिए अद्वितीय होगा। उन्होंने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में बसे हिंदुओं के लिए पवित्रतम तीर्थ माना जाता है।
पुण्यदायिनी सरयू नदी की गोद में स्थित अयोध्या में कई ऐसे मंदिर हैं जो भक्तों को भगवान राम और उनके रामराज्य की अनुभूति कराते हैं। उन्होंने राम मन्दिर निर्माण कार्य में जुड़े समस्त लोगों, श्रद्वालुओं और केन्द्र व राज्य सरकार को हार्दिक बधाई दी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कण-कण में व्याप्त राम सम्पूर्ण हिन्दू समाज की आस्था के केंद्र हैं अयोध्या में श्रीराम लला के गर्भग्रह में माथा टेकना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है|

More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating