रुड़की के सालियर के पास एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रुड़की दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कबाड़ के गोदाम में रखा पूरा प्लास्टिक का सामान जलकर खराब हो गया था। रुड़की फायर स्टेशन के लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे सालियर निवासी शाकिर के कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। गोदाम के आसपास घनी आबादी थी, आबादी के पास तक आग नहीं पहुंच पाई। आबादी के पास आग पहुंचती तब तक काबू पा लिया गया था। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की सिफारिश पर 40 नेता चुनाव प्रचार में जुटेंगे मां गंगा का दर्शन अब मुखबा स्थित गंगा मंदिर में, गंगोत्री धाम के कपाट बंद