रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए दी बड़ी सौगात, स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत
त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन के रूप में सौगात दी है। देहरादून से लखनऊ के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई है। त्योहारों के बाद दून लौटने वाले लोगों को इस ट्रेन से बड़ा लाभ होगा। इस बार त्योहारों को लेकर दून रेलवे स्टेशन से कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई थी। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यूपी के पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। अमर उजाला ने भी 31 अक्तूबर के अंक में यात्रियों को होने वाली इस परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में डीआरएम मुरादाबाद ने इस मामले को गंभीरता से लिया और रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
आखिरकार बृहस्पतिवार को एक स्पेशल ट्रेन की मंजूरी मिल गई। रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, देहरादून से एक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। दून रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन शाम सवा छह बजे रवाना होगी और लखनऊ पहुंचेगी। देहरादून से इस ट्रेन का संचालन आठ नवंबर तक और लखनऊ से इस ट्रेन का संचालन नौ नवंबर तक किया जाएगा। त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए गए हैं। इससे भी यात्रियों को इस ट्रेन में राहत मिल सकेगी।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating