पिथौरागढ़ में तेंदुए का उत्पात, महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी
पिथौरागढ़ के ग्राम सभा सलकोट में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने घर में घुसकर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 5:00 बजे तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए के हमले में पदमा देवी (50) पत्नी कृष्णा राम, कस्तूरा देवी (40) पत्नी जीवन लाल और मीना देवी (30) पत्नी फकीर राम पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके के पहुंचे और लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती किया गया है।
सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बिरेंद्र बोहरा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डीएफओ से वार्ता कर मुआवजा देने की मांग की। तेंदुए के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इस घटना से ग्रामीण डरे हुए हैं।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating