हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में फंसे 4 श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
चारधाम यात्रा के साथ ही सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा भी शुरू हो गई हैं, जिसके चलते हेमकुंड साहिब तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कई खतरनाक मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। तो वहीं देर रात 4 श्रद्धालु यात्रा मार्ग में फंस गए जिनको सकुश्ल बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

बीती देर रात को एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली कि घाघरिया से 4 किमी आगे हेमकुंड साहिब की ओर ग्लेशियर के पास कुछ लोग फंसे हुए है। जिसमें से किसी का स्वास्थ्य ख़राब होने की भी अंदेशा है। वहीं सूचना के बाद एसडीआरएफ पोस्ट घाघरिया से मुख्य आरक्षी मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम मौके पर घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और सर्चिंग के दौरान चार लोग फंसे हुए मिले जिनमें से एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब था। जिसके बाद एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा देर रात ही घनघोर अंधेरे में रेस्क्यू करते हुए बीमार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद चारों लोगों को पैदल मार्ग से होते हुए सकुशल घांघरिया गुरुद्वारे पहुंचाया गया।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating