गैस सिलिंडर विस्फोट से नौगांव की रसोई में मची तबाही, सभी सामान जलकर राख

Read Time:1 Minute, 1 Second

विकासखंड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित सपेटा गांव में एक आवासीय भवन की छत पर बनी लकड़ी की रसोई में आग लग गई, जिससे यहां सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई।

भवन स्वामी जनक सिंह ने बताया कि आग से रसोई के अंदर रखा फ्रिज,बर्तन सभी जल कर राख हो गए। रसोई के अंदर गैस सिलिंडर फटने के बाद आग बेकाबू हो गई, जिससे रसोई के साथ लकड़ी का बना कमरा भी आग की चपेट में आ गया।

कमरे में रखी राजमा, गेहूं,चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री भी जल कर नष्ट हो गई। राजस्व निरीक्षक शुखवीर असवाल ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक को घटना स्थल पर जा रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *