उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रायबरेली के लालगंज थाना इलाके के बहाई गांव में रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation फहमी बदायूंनी के निधन से साहित्य जगत को लगा बड़ा झटका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर वर्दी भत्ते में 70% की वृद्धि की घोषणा