सपा नेता आजम खां पर गवाह को धमकाने का आरोप, कोर्ट में सुनवाई जारी
उत्तर प्रदेश:- गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को शनिवार को तलब किया। वह कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए। वह एक साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। जन्म प्रमाणपत्र मामले में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद वह पहली बार वह रामपुर कोर्ट पहुंचे।
सपा नेता आजम खां पर 84 मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं, इनमें से एक मामला गवाह को धमकाने का भी है। बेरियान निवासी नन्हे ने 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में सपा नेता आजम खां समेत छह लोगों के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
उनका आरोप है कि वह डूंगरपुर के एक मामले में वादी है। आरोप है कि कुछ लोग उसके घर आए और सपा नेता के पक्ष में गवाही न देने पर धमकाया। यह मामला फिलहाल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट द्वारा सपा नेता को पहले 15 अक्तूबर को तलब किया गया था, लेकिन राज्यपाल के आगमन की वजह से वह पेश नहीं हो सके थे।
कोर्ट ने अब उनको फिर से शनिवार को तलब किया। बेटे के जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्तूबर को कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई थी। तभी से वह सीतापुर जेल में बंद हैं।
जमीन के 27 मामले एक साथ चलाने की सुनवाई 21
किसानों की जमीन कब्जाने के 27 मामलों की सुनवाई एक साथ किए जाने की रिवीजन सेशन कोर्ट में दाखिल की गई है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। अब इस मामले की सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी। वहीं निचली अदालत ने सपा नेता आजम खां के एक साथ सुनवाई करने के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था, जिस पर उनके अधिवक्ता ने सेशन कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया है।
More Stories
CM योगी आदित्यनाथ ने नेताजी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, युवाओं को दी उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा।
लखनऊ: आज पूरा देश आज़ादी की लड़ाई के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप...
मेरठ से तैयार होंगे ग्लोबल एथलीट: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तर प्रदेश के खेल इतिहास में बुधवार का दिन एक नई पहचान लेकर आया। मेरठ स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य...
विकास कार्यों की सौगात: रायबरेली में राहुल ने 31 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, प्रीमियर लीग का आगाज।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान...
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनने की ओर भारत के कदम; तेल अवीव में टेक्नोलॉजी साझेदारी और बिजनेस पर होगी बड़ी डील।
19 जनवरी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा मंचों में शुमार 'साइबरटेक ग्लोबल तेल अवीव-2026' में इस बार भारत और...
इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार; मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा- “अस्पताल से एस्टिमेट मंगाएं, धन की कमी से नहीं रुकेगा उपचार”।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' के माध्यम से प्रदेश की...
मणिकर्णिका घाट विवाद: भारी सुरक्षा और तैयारियों के बीच क्यों नहीं गए CM योगी? जानिए दौरे की बड़ी बातें।
धर्मनगरी काशी में मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और अहिल्याबाई की प्रतिमा से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार...

Average Rating