दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पद की शपथ लेने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर मुलाकात के बारे में पोस्ट साझा किया। जानकारी के लिए बता दें कि आतिशी ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री का पद संभाला था। केजरीवाल ने आबकारी घोटाला मामले में जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला किया था। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए जारी किए पटाखों पर प्रतिबंध के निर्देश दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने पर मुख्यमंत्री आतिशी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण लागू