दूसरे ब्रांड के आटे पर झगड़े ने पैदा किया खतरनाक हालात, पति गिरफ्तार - Uttarakhand Samachar

दूसरे ब्रांड का आटा मंगवाने पर दंपत्ती में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना यमुनापार के वेलकम इलाके की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 62 वर्षीय पति हाशिम अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

60 वर्षीय चमन आरा परिवार के साथ बाबरपुर में रहती हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने विवाद करके उनके तीनों बेटों को घर से निकाल दिया था। दंपती कई माह से अकेले ही रहे हैं। आरोप लगाया कि वह अपने मोबाइल से अपने बच्चों व रिश्तेदारों से बात करती थी, नाराज होकर एक सप्ताह पहले उनके पति ने उनसे मोबाइल छीन लिया।

पीड़िता ने अपनी एक घरेलू सहायिका से आटा मंगवाया था। आरोप है कि जब महिला के पति की नजर आटे पर पड़ी तो वह भड़क गया और कहने लगा कि वह जिस ब्रांड का आटा खाता है यह उसका नहीं है। नाराज होकर बुजुर्ग ने डंडे से अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। साथ ही चाकू से भी हमला किया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *