कोटद्वार के लैंसडाउन तहसील क्षेत्र में बारातियों से भरी मैक्स गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे। सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। राजस्व उपनिरीक्षक रंजन बिष्ट और रजिस्ट्रार कानूनगो जयकृष्ण भट्ट ने बताया कि गुनियाल गांव निवासी रोहित गुसाईं की शुक्रवार को शादी थी। बसड़ा गांव से शाम को दुल्हन की विदाई हुई। इसी दौरान बारातियों से भरी मैक्स सिसल्डी-सिलवाड़ मोटर मार्ग पर नौगांव के पास खाई में जा गिरी। सूचना पर लैंसडाउन एसडीएम शालिनी मौर्य, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घायलों को निकालने में स्थानीय युवाओं ने भी सहयोग किया। हादसे में तीन बारातियों मुकेश सिंह (35) निवासी गुनियाल, दूल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35), धीरज सिंह (65) निवासी गुनियाल की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों को घायलों को उचित उपचार के लिए निर्देशित किया। घायलों से मिलने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी अस्पताल पहुंची और घायलों का हालचाल जाना Please follow and like us: Share Post Share Post navigation शाहिद कपूर और मीरा का मसूरी में आगमन, स्कूल में बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास एम्स ने बचाई यूपी की सात वर्षीय बालिका की जान, दिल की बीमारी का सफल इलाज