दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की नई उपलब्धि: 8 अक्तूबर को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जा रहा है। इसका एलान ट्वीट करके केंद्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। मिथुन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 8 अक्तूबर 2024 को होगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर लिखा, ‘यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा’।
ट्वीट के साथ लिखा है, ‘मिथुन चक्रवर्ती की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। उन्हें यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है’! अभिनेता के लिए इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड का एलान होने पर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं।
अभिनेता मिथुन न सिर्फ अभिनय, बल्कि एक्शन और डांसिंग में भी माहिर हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं- बंगाली, हिंदी, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में कई शानदार फिल्में की हैं। उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म दो अंजाने थी। इस फिल्म में उनका बहुत छोटा रोल था। इसके बाद उन्होंने तेरे प्यार में, प्रेम विवाह, हम पांच, डिस्को डांसर, हम से है जमाना, घर एक मंदिर, अग्निपथ, तितली, गोलमाल 3, खिलाड़ी 786 और द ताशकंद फाइल्स में काम किया। अभिनय के अलावा मिथुन चक्रवर्ती ने मार्शल आर्ट की एक्सपर्ट ट्रेनिंग ली है और वह ब्लैक बेल्ट भी है। मिथुन 80 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में डांस को एक नई पहचान दी थी। एक दौर था जब फिल्म मिथुन के डांस से ही हिट हो जाती थी।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating