पैसा बना दुश्मन,लेनदेन विवाद में गोली लगने से मौत - Uttarakhand Samachar

बाजपुर: पैसा भी कैसा है जिसके पास पैसा है वो भी परेशान जिसके पास पैसा नहीं है वो भी परेशान। यही पेसा किसी की जिन्दगी बचाता है तो यही पैसा किसी की जान भी ले सकता है। ऐसा ही याूनी खेल का मामला बाजपुर का है जहां पर पैसे के विवाद में तड़तड़ाई गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र कंपकपा गया।

जानकारी के मुताबिक ठेके पर लिए गए स्टोन क्रशर के लेनदेन विवाद को लेकर आधी रात बाजपुर ब्लॉक के कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू और हल्द्वानी-बाजपुर बस यूनियन के अध्यक्ष नेत्रपाल शर्मा के गुट आमने-सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक पिपलिया गांव में दोनों पक्षों के बीच करीब 50 राउंड गोलियां चलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू समेत एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने तजिंदर की तहरीर पर हत्या और शर्मा पक्ष की तहरीर पर डकैती की धाराओं में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। इनमें एक पक्ष से एक और दूसरे पक्ष से चार लोग नामजद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार देर रात करीब 12 बजे कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू अपने दस.बारह अन्य साथियों को लेकर सुल्तानपुर पट्टी के गांव पिपलिया निवासी नेत्रपाल शर्मा के आवास पर गए। वहां लेनदेन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।

इस पर दोनों ओर से हथियार निकल आए। देखते ही देखते दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। गोली लगने से कनिष्ठ उपप्रमुख के साथ आए मिलक खानम (रामपुर) निवासी कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *