हल्द्वानी:- डीजीपी अभिनव कुमार का कहना है कि उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में बिना मिलीभगत के मादक पदार्थों की तस्करी संभव नहीं है। तस्करों से मिलीभगत करने वाले के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर यदि उन्हें दिया जाता है तो अपराधियों ही नहीं, पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस पांच ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक ड्रग्स सप्लाई करने वाले पेडलरों पर कार्रवाई कर रही थी। अब पेडलरों के साथ ही बड़े माफिया को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उत्तराखंड को अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा। इसका संदेश हरिद्वार में दो एनकाउंटर कर दिया जा चुका है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटकों को आकर्षित करने वाले उत्तराखंड के गुणों को किया उजागर मेजा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया का देर रात करीब एक बजे निधन