बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल सहित अन्य सदस्य पिछले नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने से हताश और निराश युवाओं का अब सब्र टूट गया। गुरुवार को संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह व कुमाऊं मंडल संयोजक भूपेंद्र कोरंगा परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। बेरोजगार संघ का कहना है कि दोनों पदाधिकारियों के साथ कुछ भी अनहोनी हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वहीं, युवाओं का टंकी पर चढ़ा देख हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना भी पुलिस को दी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation सीएम धामी का संकल्प ले रहा आकार समूह-ग के 196 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से, तैयारी शुरू करें