मुख्यमंत्री धामी का एक्शन: देसी घी और मक्खन में मिलावट पर नकेल कसने की तैयारी - Uttarakhand Samachar

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी को लेकर विवाद के बाद प्रदेश सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देशों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने प्रदेशभर में देसी घी और मक्खन में मिलावट के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

देसी घी और मक्खन के साथ ही मिठाई की दुकानों से भी सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य सचिव और खाद्य आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि राज्य में मिलावटी घी और मक्खन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर लड्डू का सैंपल लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजार में बिकने वाले घी की जांच के लिए भी कहा गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *