उत्तरकाशी: धधक रहे मुखेम व डुंडा रेंज के जंगल
उत्तरकाशी: उत्तराखण्ड के वनों में लगी आग ने फायर फाइटरों के भी पसीने छुड़ा दिये हैं। अभी भी उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग इस बात का सबूत है। आपको बता दें कि जिला मुख्यालय सहित गंगा घाटी यमुना घाटी और टौंस घाटी के निकट के जंगलों में लगी आग विकराल रूप ले रही है।
जिसके कारण गंगा घाटी से लेकर यमुना और टौंस घाटी में धुआं ही धुआं छाया हुआ है।कल पूरी रात और आज दिन भर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के करीब मुखेम व डुंडा रेंज के जंगल जलते रहे। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए।जनपद उत्तरकाशी में वन प्रभाग उत्तरकाशी, टौंस वन प्रभाग और अपर यमुना वन प्रभाग आग के लिहाज से संवेदनशील हैं। इन तीनों के जंगल 15 मार्च से लगातार जल रहे हैं।
जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है। जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ रही है। सबसे ज्यादा आग की घटना उत्तरकाशी वन प्रभाग के मुखेम रेंज, डुंडा रेंज, और बाड़ाहाट रेंज में हो रही है। आलम ये हे कि जंगलों में लगी आग अब चीड़ के जंगलों से होकर बांज बुरांश के जंगलों तक पहुंच रही है।
More Stories
Haridwar News: मंच पर पहुंची नन्ही बच्ची, CM धामी के सामने सुनाई कविता; खूब मिली तारीफ
हरिद्वार:- हरिद्वार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल खास हो गया, जब एक नन्ही बच्ची ने...
नैनीताल में गाड़ी चलाने वालों के लिए नया नियम, मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर लगेगा जुर्माना
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल की प्रसिद्ध मॉल रोड पर अब वाहनों के अनावश्यक हॉर्न का शोर सुनाई नहीं देगा। जिला...
Mussoorie Protest: धार्मिक ढांचा हटाने के विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय, प्रशासन ने बताया पूरी कार्रवाई कानूनी
मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी स्थित लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में शनिवार को एक धार्मिक ढांचे को हटाए जाने के बाद विवाद गहरा...
नैनीताल हाईकोर्ट में संविदा कर्मचारियों का मामला, रजिस्ट्रारों से शपथपत्र या व्यक्तिगत पेशी का आदेश
नैनीताल:- उत्तराखंड के तकनीकी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के मामले में नैनीताल...
देहरादून Srishti Kandari Case: मां की तहरीर के बाद मुकदमा, पति और ननद गिरफ्तार
देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डोईवाला...
हरिद्वार के अहबाब नगर में देर रात हंगामा, दो पक्षों में पथराव; पुलिस ने संभाली स्थिति
हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अहबाब नगर में देर रात मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही...

Average Rating