देहरादून में सुबह स गर्मी ने बेहाल किया हुआ था, लेकिन अचानक से दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। उत्तराखंड के कई स्थानों पर झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। राजधानी दून की बात करें तो मंगलवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। मैदान से लेकर पहाड़ तक अधिकतम तापमान से लेकर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान कर सकती है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा रामपुर में गिरफ्तार देहरादून में भूमि प्रकरण पर सीनियर अधिकारियों की बैठक, मुख्यमंत्री का निर्देश