देहरादून:- हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र में पेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा एक बड़े बवाल के रूप में तब्दील हो गया। मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस घटनाक्रम में अन्य पांच लोग भी घायल बताए जा रहे हैं, जबकि अस्पताल में भी बवाल होने की सूचना है घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसएसपी ने बताया है की घटना में आरोपी पांच युवकों को हिरासत में ले लिया गया है, और मामले की जान जारी है सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इलाके में जाकर कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने का काम करें और उत्पात करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation दिल का दौरा पड़ने से हरिद्वार पुलिस के इंस्पेक्टर “खजान” का हुआ आकस्मिक निधन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कुमाऊं मंडल के खटीमा क्षेत्र में एक क्लब की स्थापना की जाएगी