चटक धूप से बढ़ेगा गर्मी का सितम, खासकर मैदानी इलाकों में
मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलेगा। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। इससे पहले दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक यानी आज और कल प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश से तापमान में आएगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सितंबर में सामान्य तापमान दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन उमसभरी गर्मी का मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुआ बदलाव है।हालांकि, 25-26 सितंबर को होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
खासकर पर्वतीय जिलों के तापमान पर असर पड़ेगा। वहीं, रविवार को भी चटक धूप खिलने की वजह से गर्मी ने जमकर परेशान किया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। यहां भी दिन के साथ रात के सामान्य तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।
यह रहा तापमान
स्थान अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 35.4 23.6
पंतनगर 34.6 25.3
मुक्तेश्वर 25 15.3
नई टिहरी 26.1 18.1
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating