कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में रखा मौन उपवास, न्याय की उठी मांग
हल्द्वानी;- उत्तराखंड के चर्चित अंकित भंडारी हत्याकांड के दूसरी बरसी के मौके पर हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में मौन उपवास रखा। इस दौरान सरकार से अंकित भंडारी को न्याय दिए जाने की मांग की गई, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व जिला और महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में एक दिवसीय मौन उपवास किया गया। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड में आज भी बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अंकित भंडारी हत्याकांड के दो साल हो गए हैं, लेकिन आज भी अंकित भंडारी हत्याकांड के असल आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। सरकार ने मुख्य आरोपियों को बचाने का काम किया है, सुमित हृदयेश ने कहा कि आखिर वह कौन वीवीआईपी था जिसको बचाने के लिए सरकार ने आरोपियों के रिसोर्ट पर बुलडोजर चलवाया। आज भी उत्तराखंड की जनता कई ऐसे अनसुलझे सवालों को सरकार से पूछ रही है, लेकिन सरकार ना तो जवाब दे रही है, ना ही अंकित के परिजनों को उनकी बेटी की हत्याकांड का न्याय दिला पा रही है।
अंकिता मर्डर हत्याकांड केस
पौड़ी जिले के श्रीकोट डोभ की रहने वाली अंकिता भंडारी यमकेश्वर के वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। 18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी अचानक रिजॉर्ट से लापता हो गई थी, वहीं रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अंकिता के परिजनों को गुमराह करने के लिए उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद अंकिता भंडारी का 24 सितंबर को चीला नहर से शव मिला था।
वहीं, वनंत्रा रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर पर आरोप है कि तीनों ने मिलकर अंकिता को चीला नहर में धक्का दिया, जिस कारण अंकिता भंडारी की मौत हो गई।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating