करोल बाग में हादसा,राहत कार्य के लिए भेजी गईं पांच दमकल गाड़ियाँ - Uttarakhand Samachar

करोल बाग इलाके में एक दो मंजिला मकान ढह गया। जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता के लिए पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी। टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से अभी तक 12 लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने बताया, ‘सुबह करीब 9 बजे बापा नगर इलाके से प्रसाद नगर पुलिस स्टेशन में एक इमारत गिरने की सूचना मिली। करीब 25 वर्ग गज एरिया की एक पुरानी इमारत गिरी है।’ उन्होंने बताया कि कई लोगों को बचाया गया है और अस्पताल भेजा गया है। आशंका है कि कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विसेज और अन्य एजेंसियां बचाव अभियान चला रही हैं। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। कानूनी बचाव अभियान समाप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।’

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहीं आतिशी ने इस घटना को लेकर कहा, ‘करोल बाग इलाक़े में मकान गिरने का ये हादसा बेहद दुखद है। मैंने ज़िलाअधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें, कोई घायल है तो उसका इलाज कराएं और इस हादसे के कारणों का पता लगाएं। हादसे को लेकर निगम मेयर से भी बात हुई हैं। इस साल बहुत बारिश हुई है, सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है कि निर्माण से जुड़े किसी भी हादसे की कोई भी आशंका हो तो तुरंत प्रशासन और निगम को बताएं, सरकार तुरंत आपकी मदद करेगी।’

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *