अमेरिका में समुदायों के नेताओं से मुलाकात कर रहे राहुल गांधी - Uttarakhand Samachar

कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका में तमाम समुदायों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जिसमें भारत विरोधी इल्हान उमर भी उनके साथ दिख रही हैं। राहुल गांधी के मुलाकात की तस्वीरें सामने आने पर भाजपा ने कांग्रेस और उनपर निशाना साधा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में हमला बोलते हुए लिखा देशविरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में JKNC के देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- भाषा से भाषा, क्षेत्र से क्षेत्र और धर्म से धर्म में भेदभाव लाने की बात करना राहुल गांधी की विभाजनकारी सोच को दर्शाता है। राहुल गांधी ने देश से आरक्षण को समाप्त करने की बात कह कर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर से देश के सामने लाने का काम किया है। मन में पड़े विचार और सोच किसी न किसी माध्यम से बाहर आ ही जाते हैं। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने मामले में ट्वीट कर निशाना साधा और लिखा- विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में इल्हान उमर से मुलाकात की, जो पाकिस्तान प्रायोजित भारत विरोधी आवाज है, एक कट्टरपंथी इस्लामवादी और स्वतंत्र कश्मीर की पैरोकार है। इस भाजपा नेता ने कांग्रेस पर खुलेआम भारत के खिलाफ काम करने का भी आरोप लगाया है।

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने भी इल्हान उमर के साथ राहुल गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इलहान उमर है, खालिस्तान तथा कश्मीर अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है,अभी अमेरिका में राहुल गांधी जी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं । वहीं बीजेपी नेता संजू वर्मा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा, कि राहुल गांधी सत्ता में आने के लिए उतावले हो रहे हैं, इसी उतावलेपन की वजह से ही कोई कट्टरपंथी इस्लामिक इल्हान उमर से मुलाकात कर सकता है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की ये मुलाकात वॉशिंगटन डीसी में रेबर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में हुई है। इस दौरान उनके साथ ब्रेडली जेम्स शर्मन, इल्हान उमर, जोनाथन जैकसन, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति समेक कई अन्य शामिल हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *