शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश: “शिक्षक हैं राष्ट्र निर्माता”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं।
विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तो देते ही है समाज को नई दिशा में भी उनकी बडी भूमिका होती है राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के विकास के लिये संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वही देश और समाज आगे बढते हैं जहां गुरूजनों का सम्मान होता है। हमें अपने गुरूजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भारतीय परम्परा का पालन करते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनकर देश व प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।
More Stories
सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई, खुशहालपुर में आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त
देहरादून:- पछुवा देहरादून के खुशहालपुर इलाके में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के खिलाफ...
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर बोले गणेश गोदियाल- देश एक कानून और संविधान से चलता है
देहरादून:- हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई...
चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की संख्या ने रचा इतिहास, 50 लाख भक्त पहुंचे धाम
देहरादून:- उत्तराखंड में इस वर्ष चल रही चारधाम यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा...
Surabhi Dwivedi News: जातिवाद और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार पर बरसीं यूथ कांग्रेस नेता
रुद्रपुर:- उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने जातिवाद के विरोध और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, मांगें नहीं मानीं तो होगा आंदोलन
हल्द्वानी:- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।...
Uttarakhand Politics: लोकायुक्त पर कांग्रेस का हमला, BJP बोली- भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई
देहरादून:- उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश में करीब 9...

Average Rating