देहरादून ; समान नागरिक संहिता की पहल समेत अन्य निर्णयों को लेकर देशभर में चर्चा के केंद्र में आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेतृत्व चुनावों में भरपूर उपयोग कर रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री धामी जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन ने उनसे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए तीन दिन का समय देने का अनुरोध किया है। भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी को राज्यों में चुनावी मोर्चे पर लगाया था। तब उन्होंने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात समेत अन्य राज्यों में एक के बाद एक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं, रोड शो समेत अन्य कार्यक्रमों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता की पहल, सख्त नकलरोधी कानून, मतांतरण और लैंड जिहाद थामने के दृष्टिगत कानून में कड़े प्रविधान जैसे अपनी सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों का विशेष तौर पर उल्लेख किया। अब जबकि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है, तो भाजपा संगठन अब मुख्यमंत्री धामी को वहां भी मोर्चे पर लगाने जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र भेजा है। इसमें उनसे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए तीन दिन का समय देने का अनुरोध किया गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation हल्द्वानी के टांडा जंगल में फूफा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को दी जानकारी बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में तेज बारिश का अलर्ट, मैदानी क्षेत्रों में उमस और गर्मी की संभावना