हरिद्वार:- सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में हरकी पैड़ी समेत दूसरे गंगा घाटों पर तड़के चार बजे से मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवती अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित शक्तिधर शर्मा शास्त्री के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान के कार्यों का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के कार्य भी किए जाते हैं। इसीलिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर मां गंगा में स्नान करने आ रहे है। श्रद्धालुओं से हर की पैड़ी पर भारी भीड़ भी नजर आ रही है, श्रद्धालुओं के आने से पहले पुलिस ने सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम किए थे क्योंकि सोमवती अमावस्या पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। सोमवती अमावस्या पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान पुण्य कर रहे हैं मठ मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु पितरों के श्रद्धा दर्पण के निमित्त कर्मकांड भी कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र को 39 जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की हुई है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation चमोली जिले में भारी बारिश: मलबे में दबे मकान, लोगों ने घरों से बाहर भागकर बचाई जान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे ईडी ऑफिस: पाखरो रेंज घोटाले के सिलसिले में पूछताछ