अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज
अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर बकरी चराने गई एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने और उसके बाद पिछले पांच दिनों से पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप लगा है। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों राजस्व उपनिरीक्षक देवायल में इस मामले में तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
नाबालिग के परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार को उनकी नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। तभी डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा वहां पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर वहां से दूर भेजने की कोशिश करने लगा। मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार पीड़िता के परिजनों पर शिकायत न करने और समझौता करने की धमकी देता रहा।
शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत जुटाई और वह राजस्व क्षेत्र देवायल पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए सीएचसी देवायल ले गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में राजस्व पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की विवेचना भी शुरू कर दी गई है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-संजय कुमार, एसडीएम सल्ट
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating