प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' के 113वें एपिसोड में GalaxEye के टीम से बात की, मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सुना - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज इन्दिरानगर, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 113वां संस्करण सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने IIT-Madras के पूर्व छात्रों द्वारा शुरू किए गए Spacetech Start-Up GalaxEye की टीम के सदस्यों से वार्ता की। इस टीम के सदस्यों में से एक अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड निवासी रक्षित भी हैं।

रक्षित से वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन हमेशा उनके लिए अल्मोड़ा की बाल मिठाई लाते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित से वार्ता कर स्पेस संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। आज हमारे प्रदेश के युवा प्रत्येक सेक्टर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं प्रदेश के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का जिक्र करना उत्तराखण्ड के प्रति उनके आत्मीय लगाव को प्रदर्शित करता है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम युवा पीढ़ी, मातृशक्ति के उत्थान एवं सभी को प्रेरणा देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कोने कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्य को आगे लाने का काम किया है। ऐसे अनगिनत कार्य देश के सामने लाए गए हैं, जिस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छोटे स्थानों पर होने वाले बड़े कार्यों को देश दुनिया के सामने लाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत के तहत 10 करोड़ परिवारों को ₹5 लाख तक का बीमा प्रदान किया गया है। हर साल किसान सम्मान निधि को सीधा लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। फसल बीमा योजना से किसानों की फसल को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।  इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर,  खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, बंशीधर भगत, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति विश्वास डाबर, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डॉ. देवेंद्र भसीन, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *