मानसून के बाद केदारनाथ के लिए हेली सेवा फिर से शुरू, 15 सितंबर से पूरी तरह संचालित होगी - Uttarakhand Samachar

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से पूरी तरह से हेली सेवा संचालित होगी। मानसून सीजन में सात कंपनियों ने हेली सेवा का संचालन बंद रखा है।

प्रदेश सरकार की अनुमति पर ट्रांस भारत और हिमालयन एविएशन कंपनी से हेली सेवा संचालित की जा रही है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सेरसी, फाटा से नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है, लेकिन मानसून सीजन में केदारघाटी में भारी बारिश व मौसम खराब रहने से कंपनियां हेली सेवा का संचालन बंद रखा।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी रवि शंकर ने बताया, वर्तमान में दो कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित है। 15 सितंबर से अन्य कंपनियां भी हेली सेवा शुरू करेंगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *